Home Breaking News सहारनपुर में प्रियंका गांधी की महापंचायत आज, ताजा होंगी इंदिरा-राजीव गांधी की...

सहारनपुर में प्रियंका गांधी की महापंचायत आज, ताजा होंगी इंदिरा-राजीव गांधी की यादें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। पंचायत के जरिये सियासी तीर चलाए जाएंगे तो किसानों की पीड़ा को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां कांग्रेसियों ने पूरी कर ली हैं। सहारनपुर में प्रियंका गांधी की महापंचायत आज, ताजा होंगी इंदिरा-राजीव गांधी की यादेंसहारनपुर के चिलकाना में होने वाली किसान पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। सहारनपुर में प्रियंका गांधी की महापंचायत आज, ताजा होंगी इंदिरा-राजीव गांधी की यादेंपूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे महासचिव प्रियंका गांधी किसान पंचायत में पहुंचेंगी। मंच तैयार है और कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इतने ही लोगों के खड़ा होने की व्यवस्था है। पैठ बाजार और पशु मंडी स्थल में वाहन पार्किंग रहेगी। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को संभालने के लिए वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।

Must Read

सहारनपुर में प्रियंका गांधी की महापंचायत आज, ताजा होंगी इंदिरा-राजीव गांधी की यादें