Home Breaking News जयंत पर लाठीचार्ज के विरोध में सत्ता के खिलाफ आज विपक्ष दिखाएगा...

जयंत पर लाठीचार्ज के विरोध में सत्ता के खिलाफ आज विपक्ष दिखाएगा ताकत

जयंत पर लाठीचार्ज के विरोध में सत्ता के खिलाफ आज विपक्ष दिखाएगा ताकत

कृषि विधेयक और रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को जीआइसी मैदान में विपक्ष गरजेगा। लोकतंत्र बचाओ रैली के समर्थन में उतरे खाप चौधरियों का रणसिंघा भी गूंजेगा। बुधवार को रालोद जहां दिनभर रैली की तैयारी में जुटा रहा, वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी की है। रैली को कांग्रेस, सपा, भाकियू और भाकियू तोमर ने समर्थन दिया है।

रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है। रैली अनुमति के लिए प्रशासन को सभी दस्तावेज पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। अनुमति भी मिल गई है। मुख्य द्वार पर सभी को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे। शांतिपूर्ण तरीके से किसान अपनी बात करेंगे। लोगों में सरकार के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश है। पुलिस-प्रशासन से अपील है कि किसानों को रैली में आने से न रोके। रैली में जयंत चौधरी के अलावा जनता दल एस के सांसद परवाल रेवन्ना, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सासंद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी अभय स‍िंह चौटाला, पूर्व सांसद जयप्रकाश व आफताब शामिल होंगे।

Must Read

जयंत पर लाठीचार्ज के विरोध में सत्ता के खिलाफ आज विपक्ष दिखाएगा ताकत