Home Breaking News प्रधानमंत्री के बुलावे पर नासा छोड़कर भारत लौटने वाले वैज्ञानिक रमेश चंद...

प्रधानमंत्री के बुलावे पर नासा छोड़कर भारत लौटने वाले वैज्ञानिक रमेश चंद त्यागी का निधन

अमेरिका की नासा छोड़कर भारत लौटने वाले प्रसिद्ध वैज्ञनिक डॉ. रमेश चंद त्यागी निवासी मेरठ का शनिवार को निधन हो गया। रमेश त्यागी अपने परिवार के साथ बुढ़ाना गेट पर रहते थे। उनके पुत्र अमेरिका में अच्छे पदों पर हैं। पिछले कुछ वर्षों से रमेश त्यागी विवि कैंपस में फिजिक्स विभाग से जुड़े हुए थे। उनका अंतिम संस्कार ब्रजघाट होगा।

बता दें कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जिस प्रोजेक्ट के लिए रमेश चंद त्यागी को नासा से बुलवाया था, वो अचानक बन्द कर दिया गया था। इतना ही नहीं राजनीतिक कारणों से रमेश त्यागी और उनके साथ आए एक साथी को कई आरोपों से जूझना पड़ा था।

इसके चलते ही अपने को निर्दोष साबित करने के लिए इस वैज्ञनिक ने 30 साल की लंबी लड़ाई भी लड़ी। हालांकि बाद में रमेश चंद त्यागी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से नवाजा था।

नासा में काम करते हुए डा. रमेश चंद त्यागी ने नासा के लिए दो पेटेंट अर्जित किए थे और वहां वे इसी तरह की एक परियोजना पर काम कर रहे थे। सेमी कंडक्टर टेक्नोलॉजी और इन्फ्रा रेड डिटेक्शन पर त्यागी के काम को अमेरिका में काफी सराहा भी गया था।

हालांकि बाद में संबंधित परियोजनाओं में कुछ अड़चन आ गईं और वह बंद करनी पड़ी लेकिन त्यागी बीच मझदार में फंस गए। उन्होंने तय किया कि वे हारकर अमेरिका नहीं लौटेंगे बल्कि भारत में रहकर ही यह लड़ाई लड़ेंगे।

Exit mobile version