Home Breaking News रैपिड रेल के मुजफ्फरनगर तक विस्तारीकरण पर मुख्यमंत्री की मुहर

रैपिड रेल के मुजफ्फरनगर तक विस्तारीकरण पर मुख्यमंत्री की मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के प्रस्ताव को मुजफ्फरनगर तक विस्तारीकरण पर मुहर लगा दी है। उन्होंने रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम कॉरिडोर का विस्तार मेरठ से मुजफ्फरनगर तक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने को कहा है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस कॉरिडोर का विस्तार पश्चिमी यूपी की सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों को गतिमान करने, प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।

केन्द्रीय पशुपालन एवं मत्स्य राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री से मिलकर दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को करनाल तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसी तर्ज पर मुजफ्फरनगर तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से आम लोगों को सुरक्षित, सुगम व विश्वस्तरीय आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। वर्तमान में दिल्ली मेरठ रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट परियोजना पर काम चल रहा है। मुजफ्फरनगर तक विस्तार करने से यह परियोजना 40 किमी और बढ़ जाएगी, जो अभी 82 किलोमीटर का है। विस्तारीकरण के बाद यह 122 किलोमीटर का हो जाएगा। इससे दिल्ली से वाया गाजियाबाद, मेरठ-मुजफ्फरनगर का सफर करीब डेढ़ घंटे में तय हो जाएगा।

Must Read

रैपिड रेल के मुजफ्फरनगर तक विस्तारीकरण पर मुख्यमंत्री की मुहर