Home Breaking News रिलायंस अपने कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का उठाएगी पूरा खर्चा, नीता अंबानी ने...

रिलायंस अपने कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का उठाएगी पूरा खर्चा, नीता अंबानी ने रजिस्ट्रेशन कराने का किया आग्रह

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में देश में वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। अब इस लड़ाई में रिलायंस कंपनी ने अपने कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का पूरा खर्चा उठाने का एलान किया है। रिलायंस अपने कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का उठाएगी पूरा खर्चा, नीता अंबानी ने रजिस्ट्रेशन कराने का किया आग्रहदरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा है कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। नीता अंबानी ने आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। अपने वायदे को दोहराते हुए नीता अंबानी ने कहा कि वे कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं।

Must Read

रिलायंस अपने कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का उठाएगी पूरा खर्चा, नीता अंबानी ने रजिस्ट्रेशन कराने का किया आग्रह