Home Breaking News राहत : मेरठ के रिठानी में लगा आक्‍सीजन प्लांट, आज से रोज...

राहत : मेरठ के रिठानी में लगा आक्‍सीजन प्लांट, आज से रोज भरेगा 800 सिलेंडर

अरसे बाद मेरठ की घुटती आबोहवा में ताजा हवा का झोंका महसूस हो रहा है। रिठानी में रोजाना आठ सौ सिलेंडर आक्सीजन भरने वाला प्लांट रविवार यानी आज से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे आक्सीजन संकट से उबरने में बड़ी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने शनिवार को महेश्वरी गैसेज प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। आपात स्थिति को देखते हुए रविवार से आक्सीजन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। अनापत्ति संबंधी औपचारिकताओं को जिलाधिकारी से निस्तारित कराया जाएगा।राहत : मेरठ के रिठानी में लगा आक्‍सीजन प्लांट, आज से रोज भरेगा 800 सिलेंडरपूठा रोड पर मुंबई के इंजीनियरों ने आक्सीजन प्लांट इंस्टाल किया। प्लांट लगाने वालों ने दावा किया है कि आक्सीजन 99.5 प्रतिशत शुद्ध होगी। इसके लिए तरल आक्सीजन की जरूरत नहीं होगी। यह मेरठ में अस्पताल के कैंपस से बाहर बना पहला प्लांट होगा। माहेश्वरी गैसेज प्रा. लि. के प्रतिनिधियों ने बताया कि इसकी क्षमता रोजाना 800 सिलेंडर भरने की होगी।राहत : मेरठ के रिठानी में लगा आक्‍सीजन प्लांट, आज से रोज भरेगा 800 सिलेंडरबताया कि वो आठ साल पहले मेरठ और ऋषिकेश में प्लांट चलाते थे, जिसे बाद में बंद कर दिया। इस प्लांट में हवा में मौजूद आक्सीजन को नाइट्रोजन से अलग करके शोधन के बाद इलाज में उपयोग लायक बना लेते हैं। इससे अलग, मेडिकल कालेज एवं एनसीआर मेडिकल कालेज कैंपस में भी जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है।

Must Read

राहत : मेरठ के रिठानी में लगा आक्‍सीजन प्लांट, आज से रोज भरेगा 800 सिलेंडर