Home Breaking News मेरठ में शेरगढ़ी के श्मशान घाट में अवैध वसूली, संरक्षक को पीटा,...

मेरठ में शेरगढ़ी के श्मशान घाट में अवैध वसूली, संरक्षक को पीटा, हंगामा

मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी के श्मशान घाट में बुधवार को दाह संस्कार के लिए अवैध वसूली के मामले पर हंगामा हुआ। संरक्षक की लोगों ने पिटाई कर दी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराना अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। उनके समर्थकों ने ही संरक्षक की पिटाई की।मेरठ में शेरगढ़ी के श्मशान घाट में अवैध वसूली, संरक्षक को पीटा, हंगामाविनीत का कहना है कि श्मशान घाट के संरक्षक के अवैध वसूली की शिकायत स्थानीय लोग कर रहे थे लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। संरक्षक को लोग पुजारी नाम से जानते हैं। वह किसी से 11 हजार तो किसी से 5100 रुपये दाह संस्कार के लिए लेता था। कई दिनों से ऐसा चल रहा था। स्थानीय युवाओं ने उन्हें जानकारी दी। स्थानीय पार्षद भी साथ थे। सब लोग मौके पर पहुंचे तो अवैध वसूली की सच्चाई सामने आई। इस पर विरोध किया गया। संरक्षक भाग निकला। उन्होंने बताया कि यह श्मशान घाट सांसद के आवास चाणक्य पुरी कॉलोनी के पास है। फिर भी यहां ऐसा कारनामा हो रहा है।

Must Read

मेरठ में शेरगढ़ी के श्मशान घाट में अवैध वसूली, संरक्षक को पीटा, हंगामा