Home Breaking News सहारनपुर : जामा मस्जिद परिसर में भाजपा विधायक ने फहराया तिरंगा

सहारनपुर : जामा मस्जिद परिसर में भाजपा विधायक ने फहराया तिरंगा

सहारनपुर : जामा मस्जिद परिसर में भाजपा विधायक ने फहराया तिरंगा
सहारनपुर : जामा मस्जिद परिसर में भाजपा विधायक ने फहराया तिरंगा

गांव मनकी में स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने जामा मस्जिद पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया. देश भर में यह पहला मौका है जब किसी बीजेपी विधायक ने जामा मस्जिद पर तिरंगा फहराया है. स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह था।

स्वतंत्रता दिवस पर जामा मस्जिद परिसर में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 15 हजार की आबादी वाले मनकी गांव में मस्जिद कमेटी की अनुमति से ग्राम पंचायत की ओर से 58 फीट का एक खंभा बनाया गया, जिस पर 14 फीट चौड़ा और 21 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. देवबंद भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह के गांव मनकी पहुंचने पर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगे। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। गांव मनकी के मुखिया मामूर हसन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हर वर्ग ने अहम भूमिका निभाई. उन्हीं महान क्रांतिकारियों की वजह से आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि देश की आजादी में हर वर्ग की हिस्सेदारी है. जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।

सहारनपुर : जामा मस्जिद परिसर में भाजपा विधायक ने फहराया तिरंगा
सहारनपुर : जामा मस्जिद परिसर में भाजपा विधायक ने फहराया तिरंगा
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

सहारनपुर : जामा मस्जिद परिसर में भाजपा विधायक ने फहराया तिरंगा