Home Breaking News शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,...

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, ये है आरोप

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, ये है आरोप

भिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी के पति राज कुंदरा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें पॉर्नोग्राफी बनाने व एप पर दिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

rajkundra

बिज़नेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार राज को पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और कुछ एप पर उसे पब्लिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।  मुंबई पुलिस कमिश्नर के अनुसार वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से की दूसरी शादी

 शिल्पा राज कुंद्रा के साथ अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। यह तो सभी जानते ही हैं कि राज की यह दूसरी शादी है और शिल्पा पर होम ब्रेकर का इल्जाम लगता है। यह इल्जाम कोई और नहीं बल्कि राज की पहली पत्नी कविता ही लगाती हैं। कविता ने कई बार यह कहा है कि शिल्पा की वजह से उनका घर टूटा है लेकिन इस बार राज कुंद्रा की तरफ से एक अलग ही बात सामने आई है।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, ये है आरोप
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, ये है आरोप