Home Breaking News शामली में फैक्‍ट्री जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत...

शामली में फैक्‍ट्री जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

शामली में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार को दिन निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। परिजनों की ओर से अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का निवासी 25 वर्षीय फैजान अपने भाई के साथ रोजाना शामली में स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में कार्य करने के लिए आते हैं। मंगलवार को भी सुबह करीब 6 बजे वह अपने गांव सिक्का से शामली आ रहे थे। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर साई धाम के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बाइक नही रोकी। थोडी दूर चलने पर पीछे से तेज गति में बाइक पर आए बदमाशों ने गोली चला दी। गोली फैजान के कंधे में लग गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

फैजान के साथी ने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल को शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल फैजान के साथी ने फैजान के परिजनों को घटना की सूचना दी है। मौके पर परिजन भी पहुंच गए है। अभी तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नही दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Must Read

शामली में फैक्‍ट्री जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर