Home Breaking News नगर निगम और बैंक के बीच अटक गया 2400 कर्मचारियों का वेतन

नगर निगम और बैंक के बीच अटक गया 2400 कर्मचारियों का वेतन

नगर निगम के 2400 सफाई कर्मचारी बिना वेतन ही रक्षा बंधन मनाएंगे। नगर निगम से वेतन का एडवाइस बैंक को जारी होने के बावजूद कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं पहुंचा। इससे निगम के सफाई कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि नगर आयुक्त डा.अरविन्द कुमार चौरसिया का कहना है कि नगर निगम की ओर से कोई गलती नहीं है। 31 जुलाई को बैंक को एडवाइस भेज दिया गया था। बैंक की गड़बड़ी से कर्मचारियों के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ।

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने रक्षा बंधन को लेकर धरना देकर रक्षा बंधन पर समय पर वेतन की मांग की थी। कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखकर नगर आयुक्त ने वेतन भुगतान का आदेश भी जारी कर दिया था। 31 जुलाई को नगर आयुक्त के आदेश पर नगर निगम के वित्त नियंत्रक संतोष कुमार शर्मा ने बैंक को 2400 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन भुगतान का एडवाइस भेज दिया गया।

नगर निगम का दावा है कि समय पर बैंक को आदेश भेजा गया, लेकिन कर्मचारियों के खाते में पोस्टिंग नहीं की गई। यह बैंक की गड़बड़ी है। नगर आयुक्त ने इस मामले में बैंक को शनिवार को पत्र भी लिखा, लेकिन शनिवार, रविवार को अवकाश होने के कारण कर्मचारियों के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं हुई। नगर आयुक्त का कहना है कि इसमें नगर निगम की कोई गलती नहीं है।

Exit mobile version