Home Breaking News सपा, बसपा, कांग्रेस ने युवाओं की भावनाओं से खेल किया, इन्हें आतंकवाद...

सपा, बसपा, कांग्रेस ने युवाओं की भावनाओं से खेल किया, इन्हें आतंकवाद में वोट दिखता है : पंकज सिंह

सपा, बसपा, कांग्रेस ने युवाओं की भावनाओं से खेल किया, इन्हें आतंकवाद में वोट दिखता है : पंकज सिंह
सपा, बसपा, कांग्रेस ने युवाओं की भावनाओं से खेल किया, इन्हें आतंकवाद में वोट दिखता है : पंकज सिंह

भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर युवा संकल्प यात्रा का आगाज कर दिया है। मेरठ में यात्रा की शुरुआत औघड़नाथ मंदिर से हुई। भाजपा विधायक और भजयुमो के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने यात्रा काे हरी झंडी दिखाई।

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर युवा संकल्प यात्रा का आगाज कर दिया है। मेरठ में यात्रा की शुरुआत औघड़नाथ मंदिर से हुई। भाजपा विधायक और भजयुमो के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने यात्रा काे हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पंकज सिंह ने कहा कि हमने 1857 की क्रांति के उदगम स्थल से युवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। नौजवानों का जोश पार्टी के साथ है और इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। Read Also : सपा महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति, जानिये अखिलेश यादव ने किसे सौंपी जिम्मेदारी

dr vinit new

पंकज ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी बार-बार टविटर, फेसबुक की राजनीति करते हैं। जनता ने तो इन्हें यूपी से लगभग बाहर कर दिया। जबकि कांग्रेस को तो टविटर ने भी बाहर कर दिया। जिनको भारत माता की जय बोलने में आपत्ति हो उसे कोई बार्दाश्त नहीं कर सकता इसलिए आज वो सरकार नहीं है। सपा, बसपा, कांग्रेस जिनको आतंकवाद में वोट और राष्ट्रवाद में खोट दिखता है उन्होंने ऐसे हालात बना दिए हैं कि अगर आप सड़क पर भारत माता की जय बोलते निकलेंगे तो जनता समझ जाएगी कि यह सपाई, बसपाई नहीं होगा। Read Also : सतीश मिश्रा बोले- 2007 की तरह 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ आएगी बसपा, इस विधानसभा का बसपा उम्मीदवार घोषित

पंकज सिंह ने कहा कोई बेरोजगारी भत्ता, कोई साइकिल बांटता था। इस युवाओं का भला नहीं होने वाला। युवा आज युवा अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता, किसी के आगे हाथ फैलाना नहीं चाहता। यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस ने युवाओं की भावनाओं से खेल किया है। इसी लिए आज वे यूपी में अपना अस्तित्व बचाने में लग रहे हैं, जबकि भाजपा लगातार ऊपर जा रही है क्योंकि हमारी योगी सरकार ने काम किया है। उत्तर प्रदेश और देश के शासन को देखकर कई विदेशी बोलते हैं कि योगी और मोदी को हमें दीजिये। हमें सभी युवायों को सकारात्मक के साथ आगे बढ़ना है।

यह भी पढ़ें : BJP ने चुनाव से पहले बदले 3 जिला अध्यक्ष, मेरठ से अनुज राठी को हटाया, विमल शर्मा की दोबारा नियुक्ति

यह भी पढ़ें : शिवपाल यादव का दावा : यूपी चुनाव में जिस पार्टी के साथ प्रसपा होगी उसकी ही सरकार बनेगी

bjp

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पुलिस मंत्रियों की भैंस ढूंढ़ती थी, लेकिन आज अपराधियों में पुलिस का खौफ है। वहीं, गुंडे, बदमाश सड़क छोड़कर बिलों में घुस रहे हैं। आज जब बुलडोजर सड़क पर निकलता है तो लोग समझ जाते हैं कि किसी माफिया की तानाशाही मिट्‌टी में मिलने वाली है। आज पुलिस जनता को न्याय देने में व्यस्त है। अखिलेश यादव की पुलिस पर जनता को भरोसा नहीं, मैं मानता हूं जिन लोगो को तालिबान, पाकिस्तान, आतंकवादियों, अलकायदा पर भरोसा हो वो देश की पुलिस पर भरोसा कैसे करेंगे। 

पंकज सिंह ने मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन के लिए कहा कि जो राष्ट्रगान नहीं जानते वो देश क्या जानेंगे। जिन्हें राष्ट्रगान नहीं आता उन्हें देश माफ नहीं करेगा।  15 अगस्त को मुरादाबाद में सपा नेता राष्ट्रगान भूल गए। Read Also : UP Assembly Election: बसपा ने पहली बार की पार्टी में प्रवक्ताओं की नियुक्ति, यूपी चुनावों से पहले उठाया बड़ा कदम

धार्मिक यात्राओं पर रोक, भाजपा नेता सैकड़ाें लोगों की भीड़ जुटा कर संकल्प यात्रा निकाल रहे

एक तरफ योगी सरकार कोरोना का हवाला देते हुए किसी भी तरह की धार्मिक यात्राओं और कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दे रही है, दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के बड़े नेता खुलेआम कोविड प्रोटोकॉल और धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं। सोमवार को निकाली गई संकल्प यात्रा में मेरठ भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद थे। उन्हीं के सामने सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। पंकज सिंह दूसरों क कानून का पाठ पढ़ा रहे थे, लेकिन उन्हीं के सामने न तो सोशल डिस्टेंस का कोई पालन कर रहा था और न ही किसी के चेहरे पर मास्क था। कई जगह खुद पंकज सिंह और मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल बिना मास्क कार्यकर्ताओं से संवाद करते नजर आए।

advt.
सपा, बसपा, कांग्रेस ने युवाओं की भावनाओं से खेल किया, इन्हें आतंकवाद में वोट दिखता है : पंकज सिंह
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

सपा, बसपा, कांग्रेस ने युवाओं की भावनाओं से खेल किया, इन्हें आतंकवाद में वोट दिखता है : पंकज सिंह