अब पति को वह पसंद नहीं है। कहता है कि उसकी हाइट कम है, उसे घर से छोड़कर लापता है। ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। इस सब से परेशान युवती ने सुसराइड नोट लिखा। हालांकि पुलिस व व्यापार मंडल के सदस्यों की तत्परता से युवती द्वारा गलत कदम उठाने से रोक लिया गया।
मेरठ में युवती ने लवमैरिज की तो परिजनों ने नाता खत्म कर दिया। अब पति को वह पसंद नहीं है। कहता है कि उसकी हाइट कम है, उसे घर से छोड़कर लापता है। ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। इस सब से परेशान युवती ने सुसराइड नोट लिखा। हालांकि पुलिस व व्यापार मंडल के सदस्यों की तत्परता से युवती द्वारा गलत कदम उठाने से रोक लिया गया। पुलिस उसे ब्रह्मपुरी थाने ले गई। युवती का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसका पीछा करते हैं।Read Also:-त्तर प्रदेश में बीजेपी की नाकामियां गिनाने मेरठ आएंगी प्रियंका: 29 सितंबर को मेरठ जाएंगी प्रियंका गांधी
ये है पूरा मामला
मेरठ व्यापार मंडल के शैंकी वर्मा के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली भावना के मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले प्रथम कपूर नाम के शख्स से प्रेम संबंध थे। चूकि भावना के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन इसके बावजूद घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर भावना ने प्रथम पर विश्वास किया और उसके साथ जनवरी 2019 में प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद भावना के माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। युवती के अनुसार शादी के बाद वह अपने पति प्रथम कपूर के साथ दिल्ली में कमरा लेकर रहने लगी थी। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे प्रथम की हकीकत सामने आने लगी।भावना ने बताया कि प्रथम ने उससे कहा था कि वह किसी प्रकार का नशा नहीं करता, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपने दोस्तों को घर लाने लगा और उनके साथ बैठकर शराब व गांजे का नशा करने लगा। भावना इसका विरोध करती तो प्रथम उसके साथ मारपीट करता और नशे की हालत में जबरन उसके साथ संबंध बनाता।
तेरी हाइट छोटी है, तू पंसद नहीं
भावना ने बताया कि यहां उसने उसके संबंध बनाए और फिर उसे छोड़कर भाग आया। भावना ने प्रथम को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और 10 सितंबर को उसने भावना के साथ रहने से इनकार कर दिया। भावना का आरोप है कि पति प्रथम का कहना है कि तेरी हाइट 4 फीट 10 इंच है और जो बहुत कम है, इसीलिए मैं तुझे पसंद नहीं करता और तेरे साथ नहीं रह सकता।युवती ने पति व ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया था कि वह दहेज की मांग करते हैँ। जिसकी वजह से उसके साथ कई बार मारपीट हो चुकी है। इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। मेरठ व्यापाल मंडल के शैंकी वर्मा ने बताया कि किसी प्रकार से मदद ना मिलने पर भावना परेशान है। उन्होंने बताया कि भावना से संपर्क करने पर उसकी कई बार कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका देख व्यापार मंडल के कार्यकर्ता उसके घर की ओर दौड़े और पुलिस को भी सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक भावना रास्ते में रोते हुए मिली, उसके हाथ में सुसाइड नोट था। पुलिस व कार्यकर्ताओं की तत्परता के चलते भावना को गलत कदम उठाने से रोक लिया गया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
पीड़ितों की मदद कर रहा मेरठ व्यापार मंडल
मेरठ व्यापार मंडल के पादाधिकारी शैंकी वर्मा और जीतू नागपाल लगातार पीड़ित लोगों की मदद में लगे हैं। कोरोना काल में भी शैंकी वर्मा और उनकी टीम ने सैंकड़ों लोगों को भोजन, दवाइयां व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई थी। वहीं बीते दिनों तीन शादी करने वाले फौजी की पत्नी की भी मेरठ व्यापार मंडल ने ही मदद की थी। यह महिला भी दर-दर भटक रही थी, जिसके बाद व्यापार मंडल की टीम ने उसे थोन ले जाकर उसकी शिकायत दर्ज कराई।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।