Home Breaking News रिश्ते को किया तार तार: मासूम को अपने साथ सुलाता था, बड़े...

रिश्ते को किया तार तार: मासूम को अपने साथ सुलाता था, बड़े पापा ने ५ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

रिश्ते को किया तार तार: मासूम को अपने साथ सुलाता था, बड़े पापा ने ५ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

प्रयागराज शहर के दारागंज इलाके में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी अपने छोटे भाई की मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। मासूम अपने बड़े पापा के साथ सोती थी। इसका फायदा उठाकर उसने यह जघन्य कृत्य किया। डर के मारे लड़की कुछ नहीं बोल रही थी। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। इसके बाद उसके बड़े पापा जैसे गंदे व्यक्ति की पोल खुल गई। इतना ही नहीं पकड़ा गया व्यक्ति लोगों के घरों में पूजा-अर्चना कराने का काम भी करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रेप, पॉस्को एक्ट समेत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

food

दारागंज इलाके में बेनी माधव मंदिर के पास रहने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति बच्चों से काफी घुल-मिल जाता था। मंदिर और घर में पूजा-अर्चना करने वाले इस युवक की हरकतों पर किसी को कोई शक नहीं था। वह अपने साथ छोटे भाई की पांच साल की बेटी को अपने पास सुलाता था। छोटा भाई और घरवाले सोचते थे कि बच्ची बड़े पापा से ज्यादा घुली मिली है। एक हफ्ते पहले जब लड़की को दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। इसके बाद बच्ची की मां उसे मायके ले गई। शनिवार को जब लड़की को महिला डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर ने चेकअप के बाद बताया कि बच्ची के साथ गंदा काम किया गया है. डॉक्टर और परिवार वालों ने बच्ची से बात की तो वह रोने लगी। उसने बताया कि बड़े पापा उसके साथ कुछ करते हैं। लड़की के मुंह से ये बात सुनकर सभी के होश उड़ गए.

devanant hospital

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने जब लड़की से बात की तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद महिला आरक्षक श्वेता यादव ने मौखिक बयान दर्ज कराया. इंस्पेक्टर जय प्रकाश शाही के मुताबिक, लड़की ने महिला कांस्टेबल को बताया कि उसके साथ क्या होता था। साथ ही उसे डराने-धमकाने की बात भी सामने आई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पंजाब
रिश्ते को किया तार तार: मासूम को अपने साथ सुलाता था, बड़े पापा ने ५ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

रिश्ते को किया तार तार: मासूम को अपने साथ सुलाता था, बड़े पापा ने ५ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म