Home Breaking News कार चलाते हुए अचानक बेहोश हो गई महिला, फिर फरिश्ता बनकर पहुंचा...

कार चलाते हुए अचानक बेहोश हो गई महिला, फिर फरिश्ता बनकर पहुंचा शख्स, देंखे विडिओ

कार चलाते हुए अचानक बेहोश हो गई महिला, फिर फरिश्ता बनकर पहुंचा शख्स, देंखे विडिओ
कार चलाते हुए अचानक बेहोश हो गई महिला, फिर फरिश्ता बनकर पहुंचा शख्स, देंखे विडिओ

एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना में एक पुरुष ने चमत्कारिक ढंग से एक महिला की जान बचा ली। महिला अपनी कार चला रही थी और सरपट सड़क पर चली जा रही थी तभी अचानक महिला बेहोश हो गई लेकिन उसकी कार की रफ्तार बिलकुल भी कम नहीं हुई। उसी समय एक अन्य कार चालक ने देखा कि कार बहुत ही अजीब तरह से चल रही है फिर उसने इधर-उधर देखा तो सच समझ में आया। इसके बाद उसने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया, लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।Read Also:-पत्नी को तोहफे में ‘ताजमहल’ : पति ने बनाया ताजमहल जैसा 4 बेडरूम का घर; हॉल, किचन, लाइब्रेरी और ध्यान कक्ष सभी उपलब्ध

https://twitter.com/buitengebieden_/status/1462475051777806343?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1462475051777806343%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fviral-news%2Fstory-woman-fainted-while-driving-man-saved-her-sacrificing-his-car-htgp-5146571.html

दरअसल, यह घटना नीदरलैंड के ननस्पीट की है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सब तब हुआ जब एक महिला कार चलाते समय बेहोश हो गई और कार से नियंत्रण खो बैठी। हाईवे पर महिला की कार इधर-उधर दौड़ रही थी। कुछ देर बाद वह कार भी हाईवे से थोड़ा नीचे उतर गई। तभी एक अन्य कार चालक की नजर इस महिला और उसकी कार पर पड़ी।

news shorts

वह आदमी सोच रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है। जब उसने सच्चाई देखी तो वह डर गया क्योंकि महिला बेहोश दिख रही थी। उसने अपनी कार स्पीड तेज की और अपनी कार महिला की कार के आगे लड़ गया। इसके बाद धीरे-धीरे रफ्तार कम करते हुए महिला की कार के बोनट से अपनी कार के पिछले हिस्से को लगा कर महिला की कार को रोका।

इस दौरान व्यक्ति की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। कार रुकते ही वह तुरंत महिला की कार के पास पहुंचा और उसे उतारकर अस्पताल ले गया। पीछे से आ रही एक कार ने यह पूरी घटना अपने कैमरे में कैद कर ली। घटना के बाद पुलिस भी वहां पहुंची और उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा किया।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि महिला की जान बचाने वाले का नाम हेनरी टेमरमैन है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को घर जाते समय उनकी नजर महिला की कार पर पड़ी, कार में बैठी महिला बेहोश थी। इसके बाद उसने महिला की जान बचाने का फैसला किया और वह सफल हो गया। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही लोग इस फरिश्ता बन कर आये शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

कार चलाते हुए अचानक बेहोश हो गई महिला, फिर फरिश्ता बनकर पहुंचा शख्स, देंखे विडिओ
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

कार चलाते हुए अचानक बेहोश हो गई महिला, फिर फरिश्ता बनकर पहुंचा शख्स, देंखे विडिओ