महिला का कहना था कि वह आकाश के साथ लिव-इन में रह रही है। वहीं आकाश के पिता ने थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि महिला ने उनके बेटे को बंधक बनाकर अपने घर पर रखे हुए है। पुलिस युवक के परिजनों की शिकायत पर उसे चौकी लाई थी।
उत्तरप्रदेश के लखनऊ के सआदतगंज थाने की अम्बरगंज चौकी में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने महिला दरोगा और सिपाहियों को की रिवाल्वर छिनने का प्रयास किया और उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी। करीब तीन घंटे तक महिला चौकी में बवाल काटती रही और एक युवक को घसीटकर अपने साथ ले गई। महिला का कहना था कि वह उस युवक के साथ लिव-इन में रह रही है, पुलिस युवक के परिजनों की शिकायत पर उसे चौकी लाई थी।
दरअसल महिला पर एक युवक आकाश कुमार को बंधक बनाकर अपने घर रखने का आरोप था। आकाश के पिता ने थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि महिला ने उनके बेटे को बंधक बनाकर अपने घर पर रखे हुए है। हालांकि शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद आकाश के पिता कोर्ट चले गए थे। कोर्ट से फटकार लगने के बाद अम्बरगंज चौकी पुलिस आकाश को रविवार रात अपने साथ चौकी ले आई।
महिला भी पुलिस के पीछे-पीछै चौकी पहुंच गई और आकाश को उसके साथ भेजने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने उसे समझाया, लेकिन महिला हंगामा करने लगी। उधर युवक भी चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा था कि वह महिला के साथ लिव-इन में रहता है, लेकिन वह उसे रोज पीटती है और उसका शोषण करती है।
महिला पुलिस ने महिला को समझाया तो उसने चौकी इंचार्ज को धमकाना शुरू कर दिया। इस पर महिला दरोगा वहां पहुंची, जिस पर महिला ने उनकी रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया और सभी पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने की धमकी दी। पुलिस ने आकाश को उसके घर भेजने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने एक नहीं सुनी और आकाश काे घसीटते हुए अपने साथ ले गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे हैं। इसलिए उन्हें जाने दिया गया।