बागपत के मलकपुर गांव में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के चेहरे, कमर और कंधे पर गोलियां चलाई गई हैं। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को किसी वाहन ने कुचला भी है। कुछ दिन पहले गांव के ही लड़कों से विवाद हो गया था। इसी को लेकर युवक की हत्या की गई है। घटना शनिवार देर रात की है।Read Also:-छत्तीसगढ़ में पिता के कंधे पर बेटी का शव, सरकारी अस्पताल में 7 साल की बच्ची की मौत, एंबुलेंस भी नहीं मिली, 10 किमी पैदल ले जाया गया शव
विशाल रात से लापता था
युवक के पिता शीश पाल ने बताया कि उसका बेटा विशाल शनिवार रात 11 बजे से लापता था। यह गांव के पास पड़ा है। पहुंचने पर शव मेरे बेटे विशाल का था। पुलिस ने मौके से 10 खोखे बरामद किए हैं।
आपसी विवाद में हत्या
इस मामले में पिता शीश पाल ने गांव के चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पिता का कहना है कि इन लोगों ने मेरे बेटे को मार डाला है। जबकि गांव के लोगों ने बताया कि आठ माह पूर्व विशाल का गांव के ही कुछ लड़कों से विवाद हो गया था। जिसके चलते आपस में दुश्मनी हो गई थी। लोगों का कहना है कि युवक का गांव की ही एक लड़की से अफेयर चल रहा था। यह भी हत्या का कारण हो सकता है। विशाल बाहर पढ़ रहा था।
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
बागपत के एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि शीश पाल ने बेटे विशाल की हत्या की जानकारी दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप है। एक मामला दर्ज किया गया है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।