बड़ौत में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक खाली प्लॉट में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गयी है। जांच पड़ताल की जा रही है।Read Also:-मेरठ : कानून (Law) के छात्र को गोलियों से किया छलनी, एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर ने की हत्या, छाती और पेट में लगी 7 गोलियां
काम के बाद घर नहीं पहुंचा युवक
पुलिस की मुस्तैदी से मृतक युवक की शिनाख्त हो गई। युवक की पहचान गांव निरोजपुर गुज्जर निवासी अंकित (28) के रूप में हुई है। अंकित सरूरपुर बिहारी मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। परिजनों ने बताया कि कल वह मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिवार ने काफी खोजबीन की। भट्ठे पर भी फ़ोन किया और पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
सुबह शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के भाई अरुण ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि अंकित की चार साल पहले गुरवाना रोड की एक लड़की से शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का बच्चा भी है। कुछ दिनों से अंकित का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते ससुराल वालों से भी अनबन चल रही थी। पत्नी पिछले 10-15 दिनों से मायके में रह रही है।
सभी ससुराल वाले फरार
एसपी नीरज जादौन ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर चार लोगों को नामजद किया गया है। ससुराल पक्ष के सोनू, मुकेश, बंटी, राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।