Home Breaking News आंगनबाडी के 1130 पदों पर होंगी भर्तियां, जाने कब तक ...

आंगनबाडी के 1130 पदों पर होंगी भर्तियां, जाने कब तक करनी है भर्तियां

आंगनबाडी के 1130 पदों पर होंगी भर्तियां, जाने कब तक करनी है भर्तियां
आंगनबाडी के 1130 पदों पर होंगी भर्तियां, जाने कब तक करनी है भर्तियां

विधानसभा चुनाव-2022 की अधिसूचना जारी होने से पूर्व राजधानी के आंगनबाडी केन्द्रों में रिक्त 1130 पदों पर भर्ती की जायेगी। राजधानी में इन तीनों पदों के लिए 16,396 महिलाओं ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि नौ साल (2012) के बाद आंगनबाडी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने की कवायद की गई है।Read Also:-काम की बात: भारतीय स्टेट बैंक ने किया करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट, ऐप इंस्टॉल करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

whatsapp gif

प्रशासन ने इन रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. अब प्रशासन इस भर्ती को नोटिफिकेशन में उलझने नहीं देना चाहता है। यही कारण है कि विभाग ने ईडब्ल्यूएस का पेंच हटने के बाद 31 दिसंबर तक सभी पदों पर चयन पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

जून में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
रिक्त पदों को भरने की कवायद जून 2021 में शुरू हुई थी। पहली बार ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से 16 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जानकारों का कहना है कि भर्ती में देरी की वजह ईडब्ल्यूएस आरक्षण का पेंच है। निदेशालय से निर्देश मिलते ही विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे का कहना है कि राजधानी के आठ ग्रामीण व दो शहरी परियोजनाओं में आवेदकों के मूल प्रमाण पत्रों का मिलान कर दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं। वेरिफिकेशन होगा और फिर मेरिट बनाने के बाद 31 तक नियुक्तियां की जाएंगी।

dr vinit new

एक पद के लिए करीब 15 उम्मीदवार
आंगनबाडी के एक पद के लिए औसतन 15-15 अभ्यर्थियों ने अपना दावा प्रस्तुत किया है। 1130 पदों के लिए 16396 आवेदन ऑनलाइन भरे गए हैं। आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता के ये पद मानदेय पर आधारित हैं। इन पदों के लिए हाई स्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक की महिलाओं ने आवेदन किया है।

कुल रिक्त पद 
पदनाम                                    रिक्त पदों की संख्या
        
आंगनबाड़ी कार्यकत्री                486                
मिनी आंगनबाडी कार्यकत्री          18
सहायिका                              626
कुल                                   1130    

news shorts

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है। 

आंगनबाडी के 1130 पदों पर होंगी भर्तियां, जाने कब तक करनी है भर्तियां
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

आंगनबाडी के 1130 पदों पर होंगी भर्तियां, जाने कब तक करनी है भर्तियां