गाजियाबाद में गुरुवार सुबह पुलिस का पीछा कर भाग रहे गौ तस्करों की एक स्कॉर्पियो एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने सरेंडर करने को कहा तो गौ तस्करों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली लगने से तीन गौ तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने गाय को सकुशल मुक्त करा लिया है।Read Also:-Shameful: मेरठ के प्रोफेसर ने छात्रों से बनाये शारीरिक संबंध, कृषि विवि में छात्रों की शिकायत पर प्रोफेसर को वार्डन पद से हटाया
एसपी सिटी (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे टीम विजयनगर थाना क्षेत्र के जल निगम थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उसने सिल्वर कलर की स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, जिसके अंदर एक गाय मौजूद थी। स्कॉर्पियो कार नहीं रुकी, लेकिन रफ्तार और तेज हो गई। पुलिस ने पीछा किया तो अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई।
एसपी ने बताया, पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें विजयनगर थाने का सिपाही दीपक कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान तीन गौ तस्करों को मुठभेड़ में गोली लगी है।
आरोपियों के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं
आरोपियों की पहचान जीशान निवासी फलावदा मेरठ, सद्दाम और कासिम निवासी मुरादनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो कार, तीन पिस्तौल, कारतूस, गाय, पशु बेहोश करने की दवाई, रस्सी और पशु काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 23 मामले दर्ज हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।