Home Breaking News आज का वायरल वीडियो : यह वीडियो आप अपने घर में सभी...

आज का वायरल वीडियो : यह वीडियो आप अपने घर में सभी को दिखाना चाहेंगे, इसकी लड़के की उड़ान देख दुनिया दंग रह गई, देखो वीडियो में

आज का वायरल वीडियो : यह वीडियो आप अपने घर में सभी को दिखाना चाहेंगे, इसकी लड़के की उड़ान देख दुनिया दंग रह गई, देखो वीडियो में
आज का वायरल वीडियो : यह वीडियो आप अपने घर में सभी को दिखाना चाहेंगे, इसकी लड़के की उड़ान देख दुनिया दंग रह गई, देखो वीडियो में

वायरल वीडियो टुडे: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन हजारों-लाखों वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। उनमें से शायद ही कोई होगा जिसे हम अपने परिवार में सभी को देखने के लिए कहेंगे। लेकिन अब ऐसा वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक लड़के से जुड़ा है, जिसकी उड़ान और जज्बा देख पूरा देश दंग रह गया। दरअसल वीडियो एक लड़के का है जो आर्मी में जाना चाहता है और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। लेकिन उसने हार नहीं मानी, परिस्थितियों के सामने कमजोर नहीं हुआ, बल्कि चट्टान की तरह डट कर खड़ा रहा।Read Also:-काम की खबर: ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं, बस यही ऐप काफी है, अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं

https://twitter.com/vinodkapri/status/1505535421589377025?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1505535421589377025%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Fviral%2Fviral-video-today-vinod-kapri-viral-video-google-trends-today-trending-video-you-would-like-to-show-this-video-to-everyone-see-what-happened-omg-video-went-viral-5295084%2F

आइए बताते हैं पूरा मामला
दरअसल फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने बीते रविवार रात अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें एक लड़का कंधे पर बैग लेकर तेजी से दौड़ रहा है। विनोद कापड़ी जब गाड़ी चला रहे थे तो उन्होंने देखा कि यह लड़का भाग रहा है और तुरंत कार की गति धीमी कर उससे बातें करने लगे। उन्होंने लड़के को लिफ्ट देने की पेशकश की लेकिन उसने तुरंत मना कर दिया और कहा कि वह दौड़कर ही जाएगा। सवाल यह था कि वह भाग क्यों रहा है? इस पर लड़के ने कहा कि वह ऐसे ही दौड़ कर जाता है और सेक्टर 16 स्थित मैकडॉनल्ड्स में काम करता है। इसके बाद कापड़ी ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। लड़के ने फिर मना कर दिया और कहा कि वह ऐसे ही दौड़ेगा, क्योंकि उसे बाद में दौड़ने का समय नहीं मिलता।

फिल्ममेकर ने दौड़ने की वजह पूछी तो लड़के ने कुछ ऐसी बात कह दी जो सबका दिल जीत लेगी। लड़के ने कहा कि वह सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ रहा है। रात 12 बजे सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ रहे लड़के का नाम प्रदीप मेहरा है, जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। लड़के ने बताया कि उसे सुबह दौड़ने का समय नहीं मिलता, क्योंकि उसे सुबह जल्दी काम पर जाना होता है और खाना भी बनाना होता है।

सेना की तैयारी कर रहे प्रदीप ने बताया कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती है और वह अपने भाई के साथ रहता है। मजेदार बात यह है कि विनोद कापड़ी ने जब उनका वीडियो वायरल होने के लिए कहा तो लड़कों ने जवाब दिया- उन्हें कौन पहचान रहा है? वैसे अगर वीडियो वायरल हो जाए तो कोई बात नहीं, क्योंकि वह कोई गलत काम नहीं कर रहा हैं।

वीडियो को विनोद कापड़ी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है, जिसे कुछ ही घंटों में 38 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 1.65 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 55 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। विनोद कापड़ी ने वीडियो शेयर कर कहा- ये है असली सोना। बीती रात 12 बजे नोएडा की सड़क पर मैंने इस लड़के को कंधे पर बैग लिए बहुत तेज दौड़ते देखा। मैंने सोचा कि कोई मुसीबत में हो, लिफ्ट दी जाए। बार-बार लिफ्ट की पेशकश की लेकिन उसने मना कर दिया। अगर आप वजह सुनेंगे तो आपको भी इस बच्चे से प्यार हो जाएगा।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

आज का वायरल वीडियो : यह वीडियो आप अपने घर में सभी को दिखाना चाहेंगे, इसकी लड़के की उड़ान देख दुनिया दंग रह गई, देखो वीडियो में
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

आज का वायरल वीडियो : यह वीडियो आप अपने घर में सभी को दिखाना चाहेंगे, इसकी लड़के की उड़ान देख दुनिया दंग रह गई, देखो वीडियो में