उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक मामला सामने आया है। यहां कानपुर देहात थाने में तैनात मुजफ्फरनगर निवासी महिला कॉस्टेबल का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है। वह दूसरी महिला कॉस्टेबल के साथ ही कमरे में रह रही थी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक मामला सामने आया है। जहां देहात थाने में तैनात मुजफ्फरनगर निवासी महिला कॉस्टेबल का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार वह अपनी साथी महिला कॉस्टेबल के साथ ही थाने के पास किराये के कमरे में रह रही थी। रात में दोनों खाना खाने के बाद सो गईं थी। सुबह साक्षी का शव लटका मिलाजानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी 2019 बैच की महिला कॉस्टेबल 23 वर्षीय साक्षी बालियान वर्तमान में कानपुर देहात थाने में तैनात थी।
जानकारी के अनुसार वह अपनी साथी महिला कॉस्टेबल के साथ थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक किराये के कमरे में रह रही थी। साथी कॉस्टेबल सलोनी के मुताबिक रात करीब 11 बजे दोनों ने खाना खाया। इसके बाद साक्षी फोन पर बात करने लगी। जब सुबह वह जागी तो देखा कि साक्षी का शव लोहे के जंगले में दुपट्टे से लटका हुआ था।
Tokyo Olympics 2020: बैडमिंटन में विश्व चैम्पियन सिंधु आसान जीत के साथ दूसरे दौर में
यह देख घटना की जानकारी थाने में दी गई। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिसक का कहना है कि अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, पुलिस ने साक्षी के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक साक्षी के मोबाइल पर आई कॉल की जांच भी की जाएगी।