Home Breaking News यूपी : डॉक्टर के किडनैपर एनकाउंटर में मारे गए, SSP और SP...

यूपी : डॉक्टर के किडनैपर एनकाउंटर में मारे गए, SSP और SP के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी

agra

उत्तरप्रदेश पुलिस ने बुधवार रात एनकाउंटर में दो बदमाशों को मार गिराया।  इनमें से एक बदमाश बदन सिंह पर एक लाख का इनाम घोषित था। ये दोनों बदमाश आगरा में सीनियर डॉक्टर उमाकांत गुप्ता की किडनैपिंग में शामिल थे। एसएसपी मुनिराज बदमाशों के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि की। इस एनकाउंटर के दौरान SSP मुनिराज और SP वेस्ट सत्यजीत गुप्ता के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंगल में घेरकर पुलिस ने किया ढेर
SSP ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे पुलिस जगनेर थाना क्षेत्र के कठपुरा इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डॉक्टर उमाकांत की किडनैपिंग के मामले में फरार चल रहे बदमाश एक लाख का इनामी बदन सिंह और उसका साथी अक्षय सिंह बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने जब इन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने कंट्रोल रूम और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। SSP मुनिराज, SP ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, SOG और स्वाट की टीमें बदमाशों के पीछे लग गईं। पुलिस से घिरता देख बदन सिंह ने बाइक कछपुरा के जंगल की तरफ मोड़ दी। आगे उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देखकर दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और दोनों अलग अलग दिशा में भाग गए। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लग गई। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन उसने दम ताेड़ दिया।

अपहरण और फिरौती का मास्टरमाइंड था बदन सिंह
शातिर बदन सिंह का आगरा में काफी आतंक था। बदन सिंह डॉक्टर अपहरण कांड से पहले भी तीन अपहरण की वारदातों को अंजाम दे चुका था। डॉक्टर उमाकांत के अपहरण के बाद वो पांच करोड़ की फिरौती मांगने वाला था। लेकिन पुलिस ने पहले ही डॉक्टर को मुक्त करा लिया था। बदन सिंह पर एडीजी राजीव कृष्ण द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।

एक हफ्ते में तीसरी मुठभेड़, 4 मारे गए

  1. 17 जुलाई को कमलानगर थाना क्षेत्र में मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस में दिनदहाड़े 17 किलो सोना और 6 लाख कैश लूटने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने वारदात के कुछ घण्टों बाद मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
  2. मंगलवार देर रात सैयां में जनसुविधा केंद्र में लूट के चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
  3. बुधवार की रात एक बजे के करीब शातिर इनामी बदमाश बदन सिंह और उसके साथी अक्षय राठौर को मुठभेड़ में मार गिराया है।
  4. पुलिस के एनकाउंटर के डर से कल मणप्पुरम गोल्ड डकैती के एक आरोपी प्रशांत शर्मा ने थाना कमलानगर में खुद आकर आत्मसमर्पण कर दिया था।
यूपी : डॉक्टर के किडनैपर एनकाउंटर में मारे गए, SSP और SP के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

यूपी : डॉक्टर के किडनैपर एनकाउंटर में मारे गए, SSP और SP के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी