Home Breaking News UP : चार महीने बाद दोबारा शुरू हुआ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का रुका...

UP : चार महीने बाद दोबारा शुरू हुआ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का रुका हुआ काम, इसलिए लिए रुका था काम

UP : चार महीने बाद दोबारा शुरू हुआ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का रुका हुआ काम, इसलिए लिए रुका था काम
UP : चार महीने बाद दोबारा शुरू हुआ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का रुका हुआ काम, इसलिए लिए रुका था काम
सांकेतिक फोटो.

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का काम चार महीने बाद से फिर से शुरू हो गया है। पहले निर्माण कंपनी बहुत धीमी गति से काम कर रही थी, इसलिए एनएचएआई (NHAI) ने टेंडर रद्द कर दोबारा नई कंपनी को टेंडर दिया है। नई कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। हाईवे को पूरा करने का लक्ष्य 2024 रखा गया है, एनएचएआई (NHAI) हर हाल में काम को तय समय में पूरा करने की तैयारी कर रहा है।Read Also:-उत्तर प्रदेश : स्टंट की घटनाओं को देखते हुए एनएचएआई (NHAI) ने ईस्टर्न पेरिफेरल पर बढ़ाई सख्ती, अब इन वाहनों पर लगाई रोक

एनएचएआई (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि पहले चरण का टेंडर हैदराबाद की कंपनी को दिया गया था। कंपनी ने निर्माण तो शुरू किया, लेकिन 21 दिसंबर तक 10 फीसदी काम भी नहीं कर पाई। इसलिए एनएचएआई ने कंपनी का टेंडर रद्द करने का नोटिस जारी किया था। टेंडर निरस्त होने के बाद दोबारा टेंडर जारी कर निर्माण कार्य नई कंपनी को सौंपा गया है। नई कंपनी ने काम शुरू कर दिया है।

चार भागों में हो रहा है काम
दिल्ली से सहारानुपर हाईवे का काम चार हिस्सों में किया जा रहा है। इसमें बागपत से सहारनपुर तक दो हिस्सों में और अक्षरधाम से ईपीई खेकरा तक दो हिस्सों में काम किया जा रहा है। बागपत से सहारनपुर तक का काम करीब दो साल पहले शुरू हुआ है। अक्षरधाम से गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, खजूरी खास से उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक 14.75 किमी. का काम। वहीं, दूसरे पैकेज में उत्तर प्रदेश बॉर्डर से ईपीई जंक्शन, खेकरा वाया मंडोला तक 16.45 किमी. का काम। हाईवे के बनने से नोएडा और पूर्वी दिल्ली से बागपत की ओर जाने वालों को राहत मिलेगी।

एलिवेटेड 17 किमी होगा।
पहले चरण में अक्षरधाम से उत्तर प्रदेश बार्डर तक 17 किमी की दूरी बढ़ाई जाएगी, जिसे गीता कॉलोनी से शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोली होते हुए उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक बनाया जाएगा। जीटी रोड पर यह हाईवे शास्त्री पार्क में बने नए फ्लाईओवर के ऊपर से जाएगा, वहां से इसे लूप के जरिए फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा, जिससे वाहन आसानी से फ्लाईओवर से सहारनपुर तक वाहनों को ला सकें। वहीं, दूसरे पैकेज में 14 किमी. उत्तर प्रदेश बॉर्डर से ईपीई जंक्शन बागपत तक हाईवे बनेगा।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

UP : चार महीने बाद दोबारा शुरू हुआ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का रुका हुआ काम, इसलिए लिए रुका था काम
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

UP : चार महीने बाद दोबारा शुरू हुआ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का रुका हुआ काम, इसलिए लिए रुका था काम