Home Breaking News मेरठ में छेड़खानी को लेकर हंगामा : कार्यक्रम में आई महिलाओं से...

मेरठ में छेड़खानी को लेकर हंगामा : कार्यक्रम में आई महिलाओं से पड़ोसी युवकों ने की छेड़खानी, विरोध पर कपड़े फाड़े, 2 महिला समेत 4 घायल

मेरठ में शनिवार रात छेड़छाड़ को लेकर जमकर बवाल हुआ। कार्यक्रम में आई महिलाओं के साथ पड़ोस के युवकों ने छेड़खानी की। लोगों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। इस घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।Read Also:-इंदौर की ‘डांसिंग गर्ल’ के बाद छतरपुर मंदिर में डांस का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

Shudh bharat

घटना रात 11 बजे की है
लिसाडिगेट थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह गोल्डन कॉलोनी निवासी सलमान का 11 वर्षीय बेटा सुभान अकीके का कार्यक्रम चला रहा था. रात 11 बजे मोहल्ले के 4 युवकों ने कार्यक्रम में आई महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी. सलमान ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपियो ने कुछ महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए।

whatsapp gif

इज़्ज़त बचाने के लिए चिल्लाती रहीं महिलाएं
पीड़ित सलमान का कहना है कि रात में पड़ोसियों ने खाना खाने के बहाने घर में प्रवेश किया। महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई और उनका यौन शोषण किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया.

news shorts

पड़ोसियों के पहुंचने पर फरार हो गए आरोपी
पथराव के दौरान सलमान और उनकी भाभी असीमीन और 2 अन्य घायल हो गए। सूचना पर लिसाडिगेट पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सलमान और उसकी भाभी असीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सलमान ने 4 युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है.

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बात छेड़खानी की नहीं थी, किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

मेरठ में छेड़खानी को लेकर हंगामा : कार्यक्रम में आई महिलाओं से पड़ोसी युवकों ने की छेड़खानी, विरोध पर कपड़े फाड़े, 2 महिला समेत 4 घायल
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ में छेड़खानी को लेकर हंगामा : कार्यक्रम में आई महिलाओं से पड़ोसी युवकों ने की छेड़खानी, विरोध पर कपड़े फाड़े, 2 महिला समेत 4 घायल