सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि थर्ड पार्टी प्रीमियम की नई दरें 1 जून, 2022 से प्रभावी होंगी। थर्ड पार्टी प्रीमियम इंश्योरेंस में आखिरी बदलाव 2019-20 में किया गया था।Read Also;-उत्तर प्रदेश बजट 2022: फ्री राशन और सिलेंडर, किसानों के बिजली बिल में छूट; योगी सरकार की सौगात
जहां एक तरफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती कर कुछ राहत दी थी। वहीं अब एक नए फैसले ने आम आदमी को झकझोर कर रख दिया है। अगर आपके पास कार है तो अब आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अब महंगा होने जा रहा है। आपको बता दें, पिछले दो साल से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
फैसला कब लागू होगा?
सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की नई दरें 1 जून, 2022 से प्रभावी होंगी। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में आखिरी बदलाव 2019-20 में किया गया था। इसके बाद 2020-21 और 2021-22 में दरें नहीं बढ़ाई गईं। अब एक बार फिर से रेट में इजाफा हो गया है। यानी अगले महीने से आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
नई दरें क्या होंगी क्षमता – नई दर (रु.)
निजी कार
- 1000 cc तक के वाहन- 2,094
- 1000 cc से ऊपर और 1500 cc तक – 3416
- 1500 cc से ऊपर – 7,897
दो पहिया वाहन
- 75 सीसी तक – 538
- 75 cc से ऊपर और 150 cc तक – 714
- 150 cc से ऊपर और 350 cc तक – 1,366
- 350 सीसी से ऊपर – 2,804
30KW तक की क्षमता वाली इलेक्ट्रिक निजी कारों को अब 1,780 रुपये का प्रीमियम देना होगा। वहीं, 30KW से अधिक और 60KW तक की क्षमता वाली इलेक्ट्रिक प्राइवेट कार को 2,904 रुपये का थर्ड पार्टी प्रीमियम देना होगा।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।