उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। सभी कार से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम जा रहे थे।Read Also:-मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे फिरोज की अग्रिम जमानत हुई खारिज, 5 करोड़ का अवैध मांस पकड़े जाने के मामले में पूरा परिवार है फरा
बुलंदशहर जिले में बद्रीनाथ और केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक स्कॉर्पियो कार मंगलवार तड़के राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें पांच तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि बुलंदशहर मेरठ हाईवे पर सुबह करीब साढ़े चार बजे तीर्थयात्रियों को ले जा रही स्कॉर्पियो कार एक ट्रक से टकरा गई। घटना हाईवे नंबर 235 पर बुलंदशहर के बराल गांव के पास हुई। मरने वालों में एक ही परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 06 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान हार्दिक महोर (03 वर्ष) व वंश महोर (05 वर्ष) पुत्र हरेंद्र निवासी देवीपुरा बुलंदशहर शालू (21 वर्ष) पुत्री उमेश कुमार निवासी देवीपुरा बुलंदशहर, हिमांशु अग्रवाल (25 वर्ष) पुत्र नीरज अग्रवाल, निवासी आवास विकास, बुलंदशहर और शिकोहाबाद निवासी पारस (22 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायलों में हरेंद्र (31 वर्ष), पुत्र रोशन लाल, उनकी पत्नी रिंकी (28 वर्ष) और बहन बेबी (11 वर्ष) शामिल हैं। घायलों में मृतक पारस की बहन सिंकी (27 वर्ष) और दामिनी (20 वर्ष) शामिल हैं।
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।