
बागपत में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने महिला थाने में आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने हड़बड़ी और छीनाझपटी में पेट्रोल पी लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।Read Also:-मेरठ : ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत, एक की हालत गंभीर
बागपत निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों के गिरफ्तारी न होने से परेशान होकर महिला थाने में पेट्रोल पी लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो पुलिस के हाथ फूल गए, उसे तुरंत मेरठ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने पीड़ित महिला के साथ आए 6-7 लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बागपत निवासी एक विवाहिता ने देवर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर रोजाना कोतवाली व महिला थाने का चक्कर लगाती रही।
पुलिस की लापरवाही के चलते मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता महिला थाने में आत्महत्या करने पहुंची। वहां पहुंचने पर पीड़ित महिला ने पेट्रोल निकाला, जिसे देख पुलिसकर्मियों ने उससे पेट्रोल की कैन छीनने का प्रयास किया। इस कहासुनी और छीनाझपटी में महिला ने पेट्रोल पी लिया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।

यह देख पुलिस में हड़कंप मच गया, पुलिसकर्मी तुरंत महिला को सीएचसी ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि घटना का मामला कोतवाली बागपत में दर्ज है, जहां से मामले में कार्रवाई की जा रही है। महिला के पास पेट्रोल कहां से आया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। महिला के साथ आए 6-7 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।