Home Breaking News उत्तर प्रदेश : बुर्के की आड़ में कॉलेज के बाहर छात्राओं से...

उत्तर प्रदेश : बुर्के की आड़ में कॉलेज के बाहर छात्राओं से किया करता था छेड़खानी, शक हुआ तो फिर……..

उत्तर प्रदेश : बुर्के की आड़ में कॉलेज के बाहर छात्राओं से किया करता था छेड़खानी, शक हुआ तो फिर........
उत्तर प्रदेश : बुर्के की आड़ में कॉलेज के बाहर छात्राओं से किया करता था छेड़खानी, शक हुआ तो फिर........

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नजीबाबाद में बुर्का पहने एक युवक को कॉलेज के बाहर छात्राओं से छेड़खानी करते हुए राहगीरों ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। काफी देर तक बुर्का पहनने के कारण पुलिसकर्मी भी युवक को लड़की ही समझते रहे। इसके बाद उनकी मर्दो वाली आवाज़ सुनकर उसका बुर्का उतार दिया गया। तब पता चला कि बुर्के में एक युवक है। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी सुहैल है, जो पिछले 3 दिनों से लगातार बुर्का, मास्क पहनकर लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा था।Read Also:-मेरठ : चुनाव खत्म हुए और शुरू हुआ बदमाशों का सत्यापन, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, महिलाओं से पूछा-बताइए आपका शौहर कहां है

जानकारी के अनुसार पठानपुर क्षेत्र निवासी सुहैल पिछले कई दिनों से बुर्का पहनकर स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों और महिलाओं के साथ बुर्का की आड़ में छेड़खानी कर रहा था। छेड़खानी का शिकार हुई महिलाएं और युवतियां इस मनचले युवक को लड़की समझकर शर्म के मारे अपनी जुबान खोलने में झिझक रही थीं। लेकिन आज बुर्का पहने सुहैल बस का इंतजार कर रही महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था। शक होने पर छेड़छाड़ करने वाली महिलाओं ने शोर मचाया तो क्या था मौके पर मौजूद राहगीरों ने मनचले युवक को पीटना शुरू कर दिया। और हिजाब की आड़ में छेड़खानी कर रहे सुहैल का चेहरा हुआ बेनकाब हो गया।

इस मामले का खुलासा होने के बाद जब पुलिस ने उससे बुर्का उतारने को कहा तो वह नहीं माना। बाद में पुलिस ने उसका बुर्का जबरन उतार दिया। बुर्का पहने यह युवक पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश : बुर्के की आड़ में कॉलेज के बाहर छात्राओं से किया करता था छेड़खानी, शक हुआ तो फिर........
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

उत्तर प्रदेश : बुर्के की आड़ में कॉलेज के बाहर छात्राओं से किया करता था छेड़खानी, शक हुआ तो फिर........