Home Breaking News विहिप 20 दिन तक चलाएगी धर्म रक्षा निधि के कार्यक्रम, आज से...

विहिप 20 दिन तक चलाएगी धर्म रक्षा निधि के कार्यक्रम, आज से होगी शुरुआत

विश्व हिन्दू परिषद अपने संगठनात्मक ढाँचे और आर्थिक रीढ़ को और मजबूती देने के लिए शुक्रवार से अपने 20 दिवसीय धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप सूरजकुंड स्थित अपने कार्यक्रम पर पूजन कार्यक्रम के माध्यम से होगा। कार्यक्रम को लेकर विहिप के महानगर प्रचार प्रमुख मधुवन आर्य ने बताया कि विहिप ने अपने आन्दोलन तथा संगठनात्मक कार्यो को चलाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘गुरुदक्षिणा’ कार्यक्रम तरह ‘धर्मरक्षा निधि’ कार्यक्रम की योजना बनाई थी।विहिप 20 दिन तक चलाएगी धर्म रक्षा निधि के कार्यक्रम, आज से होगी शुरुआतविहिप के शीर्ष नेतृत्व की यह सोच थी कि विहिप को अपने कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए अलग आर्थिक व्यवस्था बनानी चाहिए। तभी से यह कार्यक्रम हर वर्ष चलाया जा रहा है। 20 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी कि 10 दिन तक पूजन कार्यक्रम होंगे तथा अगले दस दिन तक राम भक्तों से श्रद्धानुसार धन संग्रह किया जाएगा। आज के पूजन कार्यक्रम में विहिप के महानगर के पदाधिकारी मां भारती व श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को शुरू करेंगे। साथ ही श्रद्धा अनुसार अपना आर्थिक सहयोग देंगे। भारत माँ की आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

Must Read

विहिप 20 दिन तक चलाएगी धर्म रक्षा निधि के कार्यक्रम, आज से होगी शुरुआत