दिल्ली के एक स्कूल का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल की शिक्षिका अपनी क्लास की बच्चियों के साथ डांस करती नजर आ रही है। ये वीडियो इतना अच्छा है कि टीचर का डांस देखकर हर कोई उनका फैन हो गया। शिक्षक ने यह डांस तब किया जब एक छोटी सी लड़की कक्षा में डांस कर रही थी और शिक्षका उसे कुछ डांस स्टेप्स सिखाना चाह रही थी।Read Also:-आप के काम की बात: अगले 5 महीने तक मुफ्त में राशन चाहिए तो जल्दी करें ये काम, होंगे जबरदस्त बेनिफिट्स
दरअसल, इस वीडियो को खुद टीचर मनु गुलाटी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि स्टूडेंट्स को टीचर बनना पसंद होता है। जब बच्चियों ने उनसे कहा कि मैडम, आप भी डांस करो। हमारे स्कूल का दिन अंग्रेजी कक्षा के बाद हरियाणवी संगीत के साथ समाप्त हुआ। पेश है इसकी एक झलक। इसके बाद उन्होंने करीब पचास सेकेंड का यह वीडियो पोस्ट किया है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक नन्ही बच्ची क्लास के दौरान डांस कर रही है। वहीं पीछे से एक लड़की कहती है कि मैडम आप भी करो। लड़की के इतना कहते ही मनु गुलाटी डांस करने लगती हैं और लड़की को डांस स्टेप्स सिखाने लगती हैं। शिक्षका को डांस करता देख बच्चे खुशी से झूम उठते हैं और ताली बजाने लगते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि मनु गुलाटी वही शिक्षिका हैं, जिन्होंने अपने स्कूल की सरकारी स्कूल टीम में अमेरिका की तत्कालीन प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की अगुवानी अपने स्कूल में की थी। दो साल पहले ट्रंप के आधिकारिक दौरे के दौरान मेलानिया ट्रंप उसी स्कूल में पहुंची थीं, जहां मनु गुलाटी पढ़ाती हैं। इतना ही नहीं पिछले साल मेलानिया ट्रंप ने अपने एक ट्वीट में मनु गुलाटी को टैग कर अपनी यात्रा को याद किया था।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।