Home Breaking News वायरल वीडियो: हवाई जहाज में फेस मास्क की जगह पुरुष ने पहना...

वायरल वीडियो: हवाई जहाज में फेस मास्क की जगह पुरुष ने पहना था महिलाओं का अंडरवियर! धक्के मार कर निकला बाहर

अमेरिका के फ्लोरिडा में एडम जेन नाम का शख्स अपने अजीबो-गरीब व्यवहार के चलते काफी चर्चा में रहता है। केप कोरल के रहने वाले एडम ने हाल ही में फेस मास्क की जगह महिलाओं के अंडरवियर (लेडीज अंडरवीयर फ्लाइट में फेस मास्क के रूप में) पहनकर फ्लाइट में प्रवेश किया। लेकिन उसके बाद उसे धक्के मार कर भगा दिया गया।

वायरल वीडियो: हवाई जहाज में फेस मास्क की जगह पुरुष ने पहना था महिलाओं का अंडरवियर! धक्के मार कर निकला बाहर

कोरोना वायरस महामारी का कहर अभी जारी है। दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगों को पहले की तरह मास्क पहनने, दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई रखने की बहुत जरूरत है। बहुत से लोग फेस मास्क पहनने को गंभीरता से नहीं लेते हैं। कोई गलत तरीके से मास्क पहनता है तो कोई मास्क बिल्कुल नहीं पहनता। लेकिन इन दिनों एक शख्स की खूब चर्चा हो रही है। वो इसलिए क्योंकि उन्होंने मास्क तो पहना था लेकिन वो आम मास्क जैसा नहीं था। दरअसल, शख्स ने महिलाओं के अंडरवियर को फेस मास्क (Man Wear Thong as Face Mask in Flight) पहनकर फ्लाइट में सफर करने का प्लान बनाया।Read Also:-बेखौफ लुटेरे: एक लड़की को स्नैचर्स ने 150 मीटर तक बाइक से घसीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

https://twitter.com/ElizManresa/status/1471630673798742021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1471630673798742021%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fajab-gajab%2Fviral-man-wear-ladies-underwear-as-face-mask-on-flight-florida-viral-video-ashas-3904944.html

अमेरिका के फ्लोरिडा में एडम जेन नाम का शख्स अपने अजीबो-गरीब व्यवहार के चलते काफी चर्चा में रहता है। केप कोरल के एडम हाल ही में फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाशिंगटन डीसी जा रहे थे। अमेरिका में ओमिक्रॉन वेरिएंट होने की वजह से फ्लाइट में मास्क अनिवार्य है। इसलिए वह इसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने विरोध करने का एक अलग ही बहुत अजीब तरीका खोजा।

whatsapp gif

एडम ने फ्लाइट में मास्क की जगह अंडरवियर पहना था
एडम ने लाल रंग का महिलाओं के अंडरवियर को फेस मास्क के रूप में पहना था । जैसे ही उसे फ्लाइट कर्मियों ने देखा, वैसे ही वो उनकी अंडरवियर (Man Wear Female Underwear as Face Mask) हटाने के लिए चले आए। लेकिन जब एडम ने मना किया, तो उन्हें फ्लाइट से धक्के मार कर उतार दिया गया। जब एडम ने पूछा कि उन्हें फ्लाइट से क्यों उतारा जा रहा है तो क्रू ने कहा कि एडम ने मास्क के नियमों का ठीक से पालन नहीं किया।

dr vinit new

एयरलाइन कंपनी ने एडम पर प्रतिबंध लगाया
एडम ने कहा कि वह अतीत में कुछ उड़ानों पर अपना विरोध दिखाने के लिए ऐसा ही कर चुके हैं। हालांकि वह हर बार अपने गंतव्य तक पहुंचे हैं, लेकिन इस बार उनकी इस हरकत को एयरलाइन कर्मियों ने नहीं माना। इतना ही नहीं, यूनाइटेड एयरलाइंस ने बाद में उन्हें मेल भी किया जिसमें बताया गया कि उस एयरलाइन में हमेशा के लिए यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एयरलाइन की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि यात्री को मास्क के नियमों का पालन नहीं करने पर उतार दिया गया है।

news shorts

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

वायरल वीडियो: हवाई जहाज में फेस मास्क की जगह पुरुष ने पहना था महिलाओं का अंडरवियर! धक्के मार कर निकला बाहर
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

वायरल वीडियो: हवाई जहाज में फेस मास्क की जगह पुरुष ने पहना था महिलाओं का अंडरवियर! धक्के मार कर निकला बाहर