दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को भी टोल वसूली पर कोई फैसला नहीं लिया गया। काशी टोल पर कर्मचारी एनएचएआई के आदेश का इंतजार करते रहे। वहीं, टोल के सभी 19 लेन में तीन शिफ्ट में कर्मचारी डयूटी पर रहे ताकि आदेश मिलते ही टोल वसूली शुरू की जा सके। सुबह से शाम तक आदेश नहीं आया। फिलहाल नि:शुल्क सेवा जारी है।Read Also:-मेरठ: क्रेटा कार सवार पुलिसकर्मियों ने 2 युवकों को मारी टक्कर, अलीगढ़ में तैनात सिपाही भीड़ से बोला, मत मारो, हम भी पुलिस स्टाफ हैं
एनएचएआई के गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक 25 दिसंबर की सुबह आठ बजे से दिल्ली और मेरठ के बीच सराय काले खां से काशी तक के सात टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली का आदेश जारी किया गया था। सिर्फ टोल कंपनी पाथवे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को जारी नहीं किया गया था। एनएचएआई का आदेश इसके चलते 25 दिसंबर से टोल वसूली शुरू नहीं हो पाई। रविवार को भी एनएचएआई की ओर से कोई आदेश नहीं आया। सुबह से शाम तक कर्मचारी टोल पर इंतजार करते रहे।
अब टोल कर्मचारियों, अधिकारियों का कहना है कि अब यदि सोमवार को आदेश दिया जाता है तो 28 या उसके बाद टोल वसूली शुरू की जाएगी। फिलहाल नि:शुल्क सेवा आदेश जारी होने तक जारी रहेगी। इससे टोल कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है। काशी टोल प्लाजा पर ही सौ से ज्यादा कर्मचारी ड्यूटी पर हैं। कर्मचारी लगातार तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।