भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के पश्चिम उप्र के कार्यकारिणी सदस्य काजी शादाब ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 56वें जन्मदिन पर समर गार्डेन स्थित मदरसा अरबिया में आलिमों एवं बच्चों के साथ विशेष दुआं मांगी। गृहमंत्री के स्वस्थ जीवन एवं लंबी उम्र की कामना की गई। काजी शादाब ने कहा कि गृहमंत्री के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। मदरसे में दुआ के मौके पर मुख्तार अली, मुजाहिद अली, डा. जावेद, कारी आसिम, मौलाना खलीक, जैद चौधरी, फुरकान शेख, अजहर अंसारी, अख्तर अब्बास समेत कई अन्य मौजूद रहे।गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर कई मुसलमान मेरठ स्थित एक मदरसे में पहुंचे। इस दौरान काजी शादाब ने गृहमंत्री के स्वास्थ्य की कामना किया। उन्होंने कहा कि शाह एक अच्छे नेता और मंत्री हैं। इन्होंने हमेशा देश हित में काम किया है। इन्हीं के नेतृत्व में देश समृद्ध बना है। देश को मजबूत बनाने में इनका मुख्य योगदान रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर सभी ने स्वस्थ्य जीवन की कामना की है|