Home Breaking News मेरठ के जंगल में मिली सहारनपुर की महिला: जंगल में बेहोश मिली...

मेरठ के जंगल में मिली सहारनपुर की महिला: जंगल में बेहोश मिली 36 वर्षीय महिला, चेहरे व शरीर पर ब्लेड लगे जख्म, महिला को उसका प्रेमी साथ लाया था

Meerut: 6 महीने से न्याय के लिए भटकती रही गैंगरेप पीड़िता‚ नही मिला इंसाफ  तो थाने में ही कर लिया सुसाइड – आँखों देखी LIVE

मेरठ के परीक्षितगढ़ इलाके में गुरुवार को 36 वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में मिली. महिला के शरीर और चेहरे पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला का प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर मेरठ ले आया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मुजफ्फरनगर खतौली निवासी महिला (36) की शादी 14 साल पहले सहारनपुर जिले के देवबंद निवासी युवक से हुई थी. महिला के एक बेटा और एक बेटी है। महिला पिछले 5 महीने से मुजफ्फरनगर स्थित मायके में रह रही थी। गुरुवार को महिला अपनी कॉलोनी में निकली थी। इस दौरान एक युवक ने महिला को कार में बिठा लिया। आरोपी युवक उसे परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गोविंदपुरी गांव के जंगल में ले गया. जहां प्रेमी युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का अपने प्रेमी से विवाद हो गया। जहां आरोपी ने महिला का गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपियों ने महिला के शरीर और चेहरे पर ब्लेड भी मारी।

पीड़िता ने दो बार बदला बयान
महिला ने पहले पुलिस को अपने बयान में बताया था कि प्रेमी युवक मुझे कार से मेरठ लाया था. जहां पर युवक से विवाद हो गया और आरोपित ने हत्या का प्रयास किया। बाद में सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने भी पीड़िता का बयान दर्ज किया। जहां महिला ने बताया कि वह आरोपी युवक को नहीं जानती। आरोपी युवक मुझे जंगल में बहला-फुसलाकर ले आया था। और यह कहकर हत्या का प्रयास किया कि ससुराल वालों के कहने पर हत्या का ठेका दिया गया था। महिला को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

महिला के पिता ने कहा पति पर लगाए आरोप गलत
परीक्षितगढ़ पुलिस ने महिला के मायके के लोगों से भी बातचीत की। जहां महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि महिला अपने पति और ससुराल वालों पर जो आरोप लगा रही है वह गलत है. ससुराल वालों का कोई दोष नहीं है। न ही ससुराल वाले महिला को मारने की कोशिश कर सकते हैं। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही का कहना है कि सीडीआर के आधार पर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मेरठ के जंगल में मिली सहारनपुर की महिला: जंगल में बेहोश मिली 36 वर्षीय महिला, चेहरे व शरीर पर ब्लेड लगे जख्म, महिला को उसका प्रेमी साथ लाया था
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ के जंगल में मिली सहारनपुर की महिला: जंगल में बेहोश मिली 36 वर्षीय महिला, चेहरे व शरीर पर ब्लेड लगे जख्म, महिला को उसका प्रेमी साथ लाया था