Home Breaking News महिला का दावा : कोविशील्ड लगवाने के अगले दिन लौट आई आंखों...

महिला का दावा : कोविशील्ड लगवाने के अगले दिन लौट आई आंखों की रोशनी, 9 साल पहले दिखना हो गया था बंद

महिला

देश में कोरोना को रोकने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कई लोग वैक्सीन के बारे में गलत बातें बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं तो कई लोग वैक्सीन के फायदे गिनाते हुए सोशल मीडिया पर अपने फोटो शेयर कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने दावा किया है कि वैक्सीन लगवाने के 24 घंटे के अंदर ही उनकी आंखों की रोशनी लौट आई है। महिला का कहना है कि 9 साल पहले उनकी आंखाें की रोशनी चली गई थी।
बताया जा रहा है कि इस महिला की उम्र 70 साल है और वह महाराष्ट्र के जालना जिले की रहने वाली हैं। परतूर गांव की रहने वाली हैं. फिलहाल वह मुंबई के वाशिम के रिसोड में रहती हैं। महिला का कहना है कि करीब 9 साल पहले उसकी आंखों में मोतियाबिंद हुआ था, जिसके कारण उनकी पुतलियां सफेद हो गईं और उन्हें दिखना तक बंद हो गया। बीते 9 साल से वह इस समस्या से जूझ रही थी।
महिला ने आगे बताया कि बीती 26 जून को उन्होंने कोविशील्ड की पहली डोज लगवाई थी। वैक्सीन लगवाने के बाद उनके शरीर में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अगले दिन अचानक उन्हें धुंधला धुंधला नजर आने लगा। महिला का दावाआंख है कि वैक्सीन के कारण ही उनकी आंखों की रोशनी लौट आई और उन्‍हें 30 से 40 फीसदी तक दिखने लगा।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि उनकी आंखों की रोशनी वैक्‍सीन के कारण लौटने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। इससे पहले भी महाराष्‍ट्र के एक व्‍यक्ति ने जून में दावा किया था कि कोरोना वैक्‍सीन कोविशील्‍ड लगवाने के बाद उसके शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई थी। 71 साल के अरविंद सोनार नाम के व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, हालांकि वैज्ञानिक स्तर पर इस दावे के विशेषज्ञ पूरी तरह नकार रहे हैं।
महिला का दावा : कोविशील्ड लगवाने के अगले दिन लौट आई आंखों की रोशनी, 9 साल पहले दिखना हो गया था बंद
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

महिला का दावा : कोविशील्ड लगवाने के अगले दिन लौट आई आंखों की रोशनी, 9 साल पहले दिखना हो गया था बंद