फिटनेस के दीवानों के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का डांस कर रहा है। वैसे डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं. लेकिन ये डांस का वीडियो इसलिए बहुत खास है क्योंकि इसमें डांस करने वाला लड़का जिम में एक्सरसाइज करने के स्टेप्स करके दिखा रहा है। और लोग इसका वीडियो देखकर लोग दीवाने हो गए।Read Also:-साबुन और डिटर्जेंट की कीमतो में बढ़ोतरी; 3.5% महंगा हुआ व्हील डिटर्जेंट पावडर, रिन, लक्स साबुन व अन्य भी हुए महंगे
दरअसल ये वीडियो एक डांस पार्टी का है। इसे ट्विटर पर ‘फिट भारत’ हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें डीजे की धुन बज रही है और कुछ लोग एक जगह पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक लड़का डांस करता हुआ नजर आ रहा है। इस लड़के की खास बात यह है कि वह डीजे की धुन पर डांस तो कर रहा है लेकिन जिम में एक्सरसाइज करने जैसे स्टेप्स कर रहा है।
जिस तरह जिम के अंदर बाइसेप्स और ट्राइसेप्स के लिए शरीर को मूव किया जाता है, ठीक उसी तरह से लड़का इस का डांस में इस्तेमाल कर रहा है। मजेदार बात यह है कि लड़का बेहद शांति से बेहद खुबशुरत डांस परफॉर्म कर रहा है। वह कभी अपनी शोल्डर स्टेप्स कर रहा है तो कभी कभी खूबशूरती से बैक स्टेप कर रहा है।
किसी व्यक्ति ने इस मस्ती भरे लाजवाब डांस का पूरा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा भाई तुमने उसे दीवाना बना दिया तो एक ने लिखा भाई मजा आ गया सच में लाजवाब।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।