Home Breaking News Xioami के एमआई 360 सिक्योरिटी कैमरा 2K प्रो और स्मार्ट क्लॉक से...

Xioami के एमआई 360 सिक्योरिटी कैमरा 2K प्रो और स्मार्ट क्लॉक से उठा पर्दा, जानिए कीमत

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Mi 360 Home Security Camera 2K Pro और Mi Smart Clock को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। एमआई 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2के प्रो में ड्यूल नॉइज कैंसलिंग माइक दिए गए हैं, जो साफ आवाज रिकॉर्ड करते हैं। इसके साथ ही इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। एमआई स्मार्ट क्लॉक की बात करें तो यूजर्स को इसमें टच स्क्रीन से लेकर डिजिटल फोटो फ्रेम और स्मार्ट असिस्टेंट जैसे फीचर तक का सपोर्ट मिलेगा। Xioami के एमआई 360 सिक्योरिटी कैमरा 2K प्रो और स्मार्ट क्लॉक से उठा पर्दा, जानिए कीमतशाओमी ने एमआई 360 होम सिक्योरिटी कैमरा की कीमत 59.99 यूरो (करीब 5,400 रुपये) और स्मार्ट क्लॉक की कीमत 49.99 यूरो (करीब 4,500 रुपये) रखी है। दोनों डिवाइस केवल व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। फिलहाल सिक्योरिटी कैमरा और स्मार्ट क्लॉक की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

Must Read

Xioami के एमआई 360 सिक्योरिटी कैमरा 2K प्रो और स्मार्ट क्लॉक से उठा पर्दा, जानिए कीमत