Home Breaking News योगी के मंत्री ने कहा- मन्नवर राना प्रदेश क्या देश छोड़कर चले...

योगी के मंत्री ने कहा- मन्नवर राना प्रदेश क्या देश छोड़कर चले जाएं, उनके जैसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे

manavvar

योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर यूपी छोड़ने की बात कहने वाले शायर मन्नवर राना पर योगी सरकार के मंत्री ने एक विवादित टिप्पणी की है।  उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि मन्नवर राना जैसे लोगों को प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर जाना होगा। उनके जैसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे।

आनंद स्वरूप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे, वह एनकाउंटर में मारे जाएंगे। मन्नवर राना उन लोगों में से हैं, जो 1947 के बंटवारे के बाद भारत में रुक गए थे और देश को अंदर से तोड़ने की साजिश रचने वालों में शामिल हो गए।

दो बच्चे की नीति पर मुनव्वर ने दिया था बयान
बीते दिनों मन्नवर राना ने योगी सरकार की जनसंख्या नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि लोग दो से ज्यादा बच्चे इसलिए पैदा करते हें क्योंकि कुछ बच्चे एनकाउंटर में मारे जाते हैं, कुछ कोरोना जैसी बीमारियों से मर जाते हैं। ऐसे मां-बाप की लाश को कंधा देने के लिए भी तो कई बच्चा बचना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि यदि असदुद्दीन ओवैसी की वजह से योगी आदित्यनाथ दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री बनें ताे वे यह राज्य छोड़ कर चले जाएंगे। यह भी मान लेंगे कि अब उत्तर प्रदेश मुस्लिमों के रहने लायक जगह नहीं है।

बसपा नेता पर भी बोला हमला
आनंद स्वरूप शुक्ला ने बसपा नेता सतीश मिश्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने अयोध्या में मंदिर की जगह शौचालय बनाने की बात कही थी, ऐसे में अब मायावती जी को जवाब देना चाहिए कि उनके लोग अयोध्या में क्या कर रहे हैं। दरअसल सतीश मिश्रा ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे।राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने उनके तीन दिवसीय यूपी दौरे पर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा राजनैतिक पर्यटक हैं। डेढ़ साल बाद यूपी का मौसम और बारिश देखने आईं थीं। लोग उन्हें देखने आते हैं।

योगी के मंत्री ने कहा- मन्नवर राना प्रदेश क्या देश छोड़कर चले जाएं, उनके जैसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

योगी के मंत्री ने कहा- मन्नवर राना प्रदेश क्या देश छोड़कर चले जाएं, उनके जैसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे