शहर के प्रमुख मंदिरों के साथ विभिन्न शिवालय बंद रहे। अपने आराध्य भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक को शिवालय पहुंचे श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। गली और मोहल्ले के भी पुजारियों से रविवार को पुलिस ने मिलकर मंदिर बंद रखने की अपील की थी। श्रद्धालुओं ने घर पर ही भगवान शिव की स्तुति की।
कंटेनमेंट जोन के चलते शहर के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर के अलावा बिल्वेश्वर महादेव मंदिर, नगर निगम परिसर स्थित झारखंडी महादेव मंदिर, नई मंडी दिल्ली रोड स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर, न्यू मोहनपुरी दयालेश्वर महादेव मंदिर आदि शिवालय बंद रहे। पुलिस तड़के से ही प्रमुख मंदिरों पर तैनात रही। औघड़नाथ मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और बाहर से ही भगवान के दर्शन कर मंगल कामना की।