Home शासन-प्रशासन नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, पॉलीथिन जब्त

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, पॉलीथिन जब्त

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, पॉलीथिन जब्तनगर निगम के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर करीब साढ़े तीन माह बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया। मेडिकल के गेट पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। अभियान के 42 खोखे और झोपिड़ियों को ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों का दावा है कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार चेतावनी दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शुक्रवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल मेडिकल कालेज के गेट पर पहुंचा। वहां लगे खोखे और गुमटियों को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करना शुरू कर दिया। लॉकडाउन में नगर निगम का बुलडोजर कैद रहा था। अभियान के दौरान एक दर्जन से ज्यादा अवैध खोखों को हटाया गया। वहीं, 42 झोपड़ियों को गिरा दिया गया।

नगर निगम की टीम कर निर्धारण अधिकारी अवधेश राणा, लेखपाल रूद्रेश, लेखपाल कुंवर पाल, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जसवंत तोमर के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम के साथ जेसीबी लेकर गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंची और थाना पुलिस थाना मेडिकल के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

बाद में टीम ने साकेत चौराहे से लेकर मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 3 तक अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी। बाद में टीम ने घंटाघर से लेकर छतरी वाले पीर तक अभियान चलाकर आठ खोखों को हटवाया। उधर, एक टीम ने रोहटा रोड पर पॉलिथिन के खिलाफ अभियान चलाकर 10 किलो से ज्यादा पॉलिथिन जब्त किए।

Must Read

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, पॉलीथिन जब्त