Home Breaking News बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों का किराया वसूलेगा नगर निगम

बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों का किराया वसूलेगा नगर निगम

नगर निगम ने पीवीवीएनएल से अपनी जमीन पर बने बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों का किराया वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम पहले बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों में उपयोग हो रही जमीन का सर्वे कराएगा। इसके बाद सर्किल रेट पर सात फीसदी की दर से किराया वसूलेगा। इसके साथ ही विद्युत पोल पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों का भी किराया नगर निगम ही वसूलेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे निगम की आय में वृद्धि होगी।बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों का किराया वसूलेगा नगर निगमनगर आयुक्त मनीष बंसल ने बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों में घिरी हुई निगम की जमीन का किराया वसूलने के निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलते ही किराया विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने बताया कि शहर में निगम क्षेत्र में बने बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद वसूली की कार्रवाई होगी।

Must Read

बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों का किराया वसूलेगा नगर निगम