गांव की खेल प्रतिभाओं को अब मैदान का अभाव नहीं रहेगा। मनरेगा के तहत हर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान बनाए जाएंगे। जहां लगभग सभी प्रकार के खेलों का अभ्यास किया जा सकेगा। मैदान के लिए 18 भूमि चयनित की गई हैं। युवा कल्याण विभाग द्वारा खंड विकास अधिकारियों से स्टीमेट मांगे जा रहे हैं।
सरकार ने हर पंचायत में एक खेल मैदान विकसित करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद युवा कल्याण विभाग की ओर से 18 मैदानों के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। इसकी सूची बनाकर डीएम को प्रेषित कर दी गई है। भूमि चयनित होने के बाद मनरेगा के तहत कार्य शुरू किया जाएगा।
अभी खंड विकास अधिकारियों से मैदान के लिए एस्टीमेट मांगे गए हैं। खेल मैदान बनाकर उन्हें युवा कल्याण विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद मैदान के मेंटीनेंस की जिम्मेदारी युवा कल्याण विभाग की ही होगी।
युवा कल्याण अधिकारी प्रेमपाल का कहना है कि मनरेगा के तहत खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारियों से एस्टीमेट मांगे गए हैं। शासन के निर्देश हैं कि 2021 तक मैदान तैयार कर लिए जाएं।