साउथ दिल्ली के डीसीपी चंदन सिंह ने इस मामले में कहा कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति ने घटना की शिकायत हौज खास थाने में की थी। मामले की जांच की गई तो आरोपी की पहचान हरीश चंद्र के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 19, 2023
तड़के करीब 3.11 बजे हरीश चंद्र नाम का यह व्यक्ति अपनी बलेनो कार में उनके पास आया और उनसे कार में बैठने की जिद करने लगा। जब स्वाति ने मना किया तो वह कार लेकर आगे बढ़ गया लेकिन फिर यू-टर्न लेकर सड़क के किनारे चलने लगा।
(DCW chief)Swati Maliwal,dragged by car for 10-15 meters,at around 3.11 am opp AIIMS gate 2, after her hand got stuck in car’s window as driver, Harish Chandra, suddenly pulled up glass window while she was reprimanding him as he asked her to sit in his car: Delhi Police pic.twitter.com/fZh5GXhbIP
— ANI (@ANI) January 19, 2023
जब उस शख्स ने दोबारा उसके साथ बदसलूकी की तो वह उसे पकड़ने के लिए कार की खिड़की के पास पहुंच गई। तभी उस शख्स ने कार का शीशा बंद कर दिया जिससे स्वाति का हाथ उसमें फंस गया। इसके बाद भी वह कार चलाता रहा। उसने स्वाति को करीब 15 मीटर तक घसीटा। यहां से कुछ दूर स्वाति मालीवाल की टीम उनका इंतजार कर रही थी। इसी दौरान यह घटना हो गई।
स्वाति मालीवाल 2015 से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल लगातार तीन बार बढ़ाया जा चुका है। महिला उत्पीड़न के कई मुद्दों पर वह प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुकी हैं। राम रहीम के पैरोल पर आने पर उन्होंने इसका विरोध किया है और पीएम को पत्र लिखकर पैरोल नियमों में संशोधन की मांग की है।
