Home ऑटोमोबाइल परिवहन मंत्रालय ने NHAI और वाहन कंपनियों से आइटी सुरक्षा पुख्ता करने...

परिवहन मंत्रालय ने NHAI और वाहन कंपनियों से आइटी सुरक्षा पुख्ता करने को कहा, जानिए- Alert के बारे में

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भारतीय परिवहन क्षेत्र पर साइबर हमला होने के संभावित खतरे को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ), राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआइडीसीएल) के साथ ही वाहन विनिर्माता कंपनियों को भी सतर्क किया है। मंत्रालय ने कहा है कि उसे इस तरह के हमले के खतरे के बारे में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (सीइआरटी- इन) ने सतर्क किया है।परिवहन मंत्रालय ने NHAI और वाहन कंपनियों से आइटी सुरक्षा पुख्ता करने को कहा, जानिए- Alert के बारे मेंमंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भारतीय परिवहन क्षेत्र की ओर लक्षित दुर्भावनापूर्ण इरादे के साथ हस्तक्षेप की आशंका को लेकर सीइआरटी-इन से सतर्क रहने का संदेश प्राप्त हुआ है। मंत्रालय ने इस स्थिति को देखते हुए उसके तहत आने वाले विभागों और संगठनों को उनके सूचना प्रौद्योगिकी ढांचे को मजबूत रखने को कहा है।’

Must Read

परिवहन मंत्रालय ने NHAI और वाहन कंपनियों से आइटी सुरक्षा पुख्ता करने को कहा, जानिए- Alert के बारे में