Home Breaking News सारिका गोयल को राज्य अध्यापक पुरस्कार

सारिका गोयल को राज्य अध्यापक पुरस्कार

भूड़बराल प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका सारिका गोयल ने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

सारिका गोयल वर्ष 2006 जनवरी माह में सहायक शिक्षिका के पद पर नियुक्त हुईं। वर्ष 2013 जुलाई माह में प्रोन्नत होकर प्रधानाध्यापिका बनीं। सारिका गोयल को बालिका शिक्षा, सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों में बेहद रुचि रही। स्कूल में जो बच्चे बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ देते, उनके घर पर संपर्क कर स्कूल भेजने के लिए उन्हें प्रेरित करतीं। इससे ड्रॉप आउट शून्य हो गया। स्कूल में खुद खर्च वहन करने के अलावा सम्मानित लोगों का सहयोग लेकर पठन-पाठन का स्ट्रक्चर उन्होंने तैयार किया। इसका अच्छा परिणाम सामने आया।

चुनौतियों में अच्छा काम करने की शक्ति मिलती रही। पति से कर्मठता से काम करने की प्रेरणा मिलती रही। एक टीचर को बच्चे के अभिभावक से भी बात करते रहना चाहिए |

Must Read

सारिका गोयल को राज्य अध्यापक पुरस्कार