
अंबेडकर नगर में एक युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। 40 साल के शख्स ने सबसे पहले 65 साल की महिला से रेप किया। फिर उसके प्राइवेट पार्ट में ईंट से कई बार मारा। इसके बाद उसी ईंट से उसका सिर कुचल दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे तो बुजुर्ग महिला खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि युवक उसके शरीर पर लेता था। यह देख सभी के होश उड़ गए।Read Also:-मेरी मां को घसीटना नहीं चाहिए था, वह शहीद की विधवा हैं.. भारतीय जनता पार्टी पर भड़की प्रियंका गांधी
आरोपी ने लोगों को धमकाया कि अगर कोई पास आया तो मैं उसे जान से मार दूंगा। गुस्साए लोगों ने किसी तरह युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महिला का मुंह दबाकर किया दुष्कर्म
मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली 65 वर्षीय महिला का बेटा बाहर गया हुआ था। शाम करीब चार बजे वह खेत की रखवाली कर रही थी। तभी बलरामपुर निवासी बृजलाल निषाद (40) पुत्र मिश्रीलाल ने महिला को पीछे से पकड़ लिया। युवक ने जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। बृजलाल ने बुजुर्ग महिला का खेत में ही मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। महिला रोती रही, लेकिन आरोपी को दया नहीं आई।

सभी को जान से मारने की धमकी
महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद उसने सिर पर ईंट से वार करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चीख-पुकार सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे तो युवक नग्न अवस्था में था। शराब के नशे में वह महिला के सिर पर लात मार रहा था। सभी ने उससे पूछा कि वह क्या कर रहा है। आरोपी ने कहा कि अगर कोई पास आया तो मैं उसे मार डालूंगा।
पिटाई के बाद पुलिस के हवाले
गुस्साए लोगों ने बृजलाल की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएचओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह से साफ हो जाएगा। आरोपी ने ऐसा क्यों किया? औरत को इतनी बेरहमी से क्यों मारा? इसकी जांच की जा रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।