
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर को दिल्ली में रोक दिया गया है और मुजफ्फरनगर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि आधे घंटे बाद उन्होंने एक और ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें उड़ान की इजाजत मिल गई है।Read Also:-उप्र विधान सभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 91 उम्मीदवारों की सूची, सिंधुजा को मिला कुंडा से टिकट, 8 महिलाएं भी सूची में, देवरिया से लड़ेंगें सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “मेरा हेलिकॉप्टर अभी भी दिल्ली में बिना कारण बताए होल्ड पर रखा हुआ है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि बीजेपी का एक शीर्ष नेता यहां से उड़ गये है। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है…।” अखिलेश यादव का आज मुजफ्फरनगर और मेरठ में प्रचार का कार्यक्रम है।
अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ”सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…।”
अखिलेश यादव लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से सुबह साढ़े 10 बजे निजी विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए. उन्हें 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। यहां से 12:15 बजे मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने की योजना थी। 1:10 बजे कार से होटल सॉलिटेयर पहुंचना था और प्रेस कांफ्रेंस करनी थी। दोपहर ढाई बजे होटल से निकलने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे कार से मेरठ के गॉडविन होटल पहुंचकर प्रेस कांफ्रेंस करनी थी। शाम साढ़े चार बजे कार से दिल्ली के लिए रवाना होना था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।