
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 55 वर्षीय महिला उषा देवी की उनकी ही बेटी ने हत्या कर दी। आरोपी बेटी ने इस काम में अपने पति और दो अन्य लोगों की भी मदद ली थी। पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।Read Also:-दारुल उलूम देवबंद के अवैध फतवों पर एनसीपीसीआर( NCPCR) ने भेजा नोटिस, सहारनपुर के डीएम ने वेबसाइट बंद करने का दिया आदेश
शामली जिले में बेटी द्वारा मां की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शामली पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के शामली के रामपुर खेड़ी गांव के जंगल में उषा देवी का शव 31 जनवरी को मिला था।
पुलिस अधीक्षक सुरीति माधव ने कहा कि आरोप है कि उषा देवी की बेटी प्रियंका ने अपने पति शिवम और दो अन्य राजेंद्र और नौशाद की मदद से अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने तीन साल पहले शिवम से मां की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। उषा ने उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया, जिससे प्रियंका नाराज हो गईं और उन्होंने अपनी मां को मारने का फैसला किया।
इस हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस ने कई एंगल से जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को मृतक की बेटी प्रियंका की भूमिका कुछ संदिग्ध लगी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि प्रियंका ने लव मैरिज कर ली है और इस बात को लेकर उषा उससे नाराज हो गई थी। पुलिस ने जब प्रियंका से सख्ती से पूछताछ की तो इस हत्याकांड से पर्दा उठ गया। पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।