बागपत : पैसे नहीं देने पर घर में घुसकर पहले मारपीट की, फिर मारी गर्दन में गोली, गोली हुई गर्दन के आरपार, घायल युवक जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर

0
423
बागपत : पैसे नहीं देने पर घर में घुसकर पहले मारपीट की, फिर मारी गर्दन में गोली, गोली हुई गर्दन के आरपार, घायल युवक जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर

बागपत में 15 सौ रुपए में एक युवक को गोली मार दी गई। युवक के घर में घुसकर 6 से 7 लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके गले में गोली मार दी गई। गोली युवक के गले में आरपार निकल गई। घटना में युवक के परिजन भी घायल हो गए। गोली चलाने के बाद आरोपी तमंचा लेकर मौके से फरार हो गए।Read Also:-मेरठ : बहन से संबंध के विरोध में भाई की हत्या, धड़ के बाद बच्चे का सिर भी बरामद, लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे

घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत काफी नाजुक है पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना बागपत के बड़ौत कोतवाली की है। दोपहर 12 बजे आरोपी ने गोली मारी थी।

6-7 लोगों ने घर में घुसकर भाई को पीटा
पीड़ित महताब की बहन शाहिस्ता ने बताया कि महताब ने तीन दिन पहले आरोपी से एक बकरा खरीदा था। उसने 15 सौ रुपये बाद में देने को कहा था। तभी से आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगा। आज वो लोग घर के बाहर आ गए हैं। वे मेरे भाई से झगड़ने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। जिसके बाद आरोपी इलियास, मतीन अपने 6-7 साथियों के साथ घर में घुस गया।

उन्होंने मेरे भाई की जमकर पिटाई की। इसके बाद उनके गले में गोली मार दी गई। गोली लगते ही मेहताब लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली उनकी गर्दन के बीच से निकल गई। छर्रे लगने से परिवार के लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया
सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस व बागपत सीओ अनुज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मौके का मुआयना किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here